Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कुटीर उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कुटीर उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

tahtaknews.com By tahtaknews.com 11 December 2025 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
               बढ़ती आबादी और रोजगार की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। आमतौर पर पढ़े-लिखे लोग नौकरी को पहले प्राथमिकता देते हैं और नौकरी की तलाश में समय गँवा बैठते हैं। आज कॉर्पोरेट जगत का जमाना है, जगह-जगह नये उद्योगों की स्थापना हो रही है ऐसे में छोटे उद्योगों की सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यही वजह है कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंकों के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इन योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को 35 प्रतिशत तक शासन द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

                    इस सम्बन्ध में छग खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक युवा और उद्यमी विभिन्न कुटीर उद्योगों की स्थापना के लिए आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। स्वरोजगार हेतु आवेदन प्रेषित करने हेतु सहायक संचालक/प्रभारी प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग शाखा जिला पंचायत रायगढ़ कार्यालय से प्रत्यक्ष अथवा दूरभाष नंबर 7898985249 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
             यह राज्य शासन द्वारा प्रायोजित योजना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के अजा. अजजा एवं पिछड़ा वर्ग को सेवा क्षेत्र जैसे (सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग/ इलेक्ट्रीक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकॉपी, वीडियोग्राफी, टेन्ट हाऊस, च्वाईस सेन्टर, होटल इत्यादि) के लिए परियोजना लागत राशि 1 लाख रुपए एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे- दोना पत्तल निर्माण, फेब्रीकेशन, दूग्ध आधारित उत्पाद निर्माण, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई एश ब्रिक्स, नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए परियोजना लागत राशि 3 लाख रुपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान विनियोजित करना होता है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
               यह केन्द्र शासन की योजना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के अजा. अजजा. एवं पिछड़ा वर्ग को सेवा क्षेत्र जैसे- सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग/इलेक्ट्रीक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटो कॉपी, वीडियोग्राफी, टेन्ट हाऊस, च्वाईस सेन्टर, होटल इत्यादि के लिए परियोजना लागत राशि 20 लाख रुपए एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे-(दोना पत्तल निर्माण, फेब्रीकेशन, दूग्ध आधारित उत्त्पाद निर्माण, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई एश ब्रिक्स, नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 50 लाख रुपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, जिसमें केन्द्र शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के हितग्राही को 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। परंतु सामान्य वर्ग के पुरूष हितग्राही को ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान विनियोजित करना होता है।
             इस योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन पीएमईजी पोर्टल (WWW.KVICONLINE.IN/PMEGP PORTAL) के माध्यम से स्वीकार किये जाते हैं। आवेदन हेतु वांछित दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा प्रमाणित), पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (न्यूनतम 8वीं), ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पेनकार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य दस्तावेज आवश्यकतानुसार लगेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
Next Article 5 लाख का 2.5 करोड़..?  करवायी तंत्रपूजा, मिली रहस्यमय मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?