Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
टोकन के लिए परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
वित्त मंत्री के जमीन गाइड लाइन सम्बन्धी तुगलकी फैसले पर सीएम मौनव्रत तोड़ सामने आएं – शाखा यादव
छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय पहुँचे ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों और बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त
प्रसिद्ध अष्टमहालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलश स्थापना के साथ त्रिदिवसीय महायज्ञ प्रारंभ

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > जिले में अब तक  सवा तीन लाख क्विंटल से अधिक हुई धान की खरीदी

जिले में अब तक  सवा तीन लाख क्विंटल से अधिक हुई धान की खरीदी

tahtaknews.com By tahtaknews.com 5 December 2025 5 Min Read
Share

💥 खरीदी व्यवस्था संतोषजनक, किसानों को 6,295.71 लाख रुपये का भुगतान

💥 किसानों के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान और आत्मविश्वास की दिखाई दे रही झलक

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।

                     राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के प्रभावी मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारियों व समितियों की सतत मॉनिटरिंग के कारण धान खरीदी कार्य तेजी से गति पकड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में सुविधाओं के सुदृढ़ प्रबंधन और समय पर भुगतान से कृषक समुदाय में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। जिले में शुरू हुए धान खरीदी सत्र को 19 दिन पूरे होने पर कुल 3,24,834.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी प्रक्रिया में 2,891 सीमांत, 1,661 लघु और 1,486 दीर्घ किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं। किसानों को खरीदी उपरांत समर्थन मूल्य का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक कुल 6,295.71 लाख रुपये किसानों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरित किए जा चुके हैं। यह त्वरित भुगतान किसानों को राहत प्रदान करने के साथ ही साथ उनके खरीदी केंद्रों पर विश्वास को और मजबूत कर रहा है। कई किसान इस राशि का उपयोग घर बनाने, विवाह जैसे पारिवारिक कार्यों, पुराने कर्ज से मुक्ति पाने तथा कृषि उपकरण और वाहन खरीदने की योजना बनाकर अपने जीवन को सुदृढ़ दिशा दे रहे हैं। जिले भर में किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दे रही है।

धान खरीदी केन्द्र में बेहतर सुविधाओं व त्वरित भुगतान से किसान खुश
धान बेचने आए जामगांव के किसान  रोहित ने कहा कि यहां उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ जैसे पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बारदाने, हमालों एवं उचित तौल मशीनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वे यहां 5.60 क्विंटल धान विक्रय किए, जिसका उन्हें 13,266.40 रुपए राशि भी प्राप्त हो चुकी है। इसी तरह ग्राम कुकुर्दा के किसान शुकलाम्बर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में इस वर्ष धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहत लेकर आई है। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को सहज, सुचारू और लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे खरीदी केन्द्र में अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा और असुविधा से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि वे 38.90 क्विंटल धान विक्रय किए, जिसका उन्हें 91,917.20 रुपए राशि भी प्राप्त हो चुकी है। किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सुचारू व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं ने इस वर्ष धान खरीदी को आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया है।

1,257.74 लाख रुपये की ऋण वसूली, 113.1564 हेक्टेयर रकबा समर्पित
सहकारी संस्थाओं और बैंकों के नियमों के अंतर्गत धान खरीदी राशि में से 1,257.74 लाख रुपये की ऋण वसूली की गई है। ऋण समायोजन के बाद शेष राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे वित्तीय लेनदेन पूर्णतः पारदर्शी बना हुआ है। धान खरीदी सत्र में रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। जिले में अब तक 113.1564 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र किसानों द्वारा समर्पित किया जा चुका है। इससे खरीदी प्रक्रिया की सटीकता और सुगमता में वृद्धि हुई है। कलेक्टर स्वयं नियमित रूप से समितियों की समीक्षा कर रहे हैं। धान की खरीदी, भौतिक सत्यापन, भुगतान, सुरक्षा व्यवस्था इन सभी पहलुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भुगतान की प्रगति की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की देरी या शिकायत को तुरंत दूर किया जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों और बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त
Next Article छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय पहुँचे ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

वित्त मंत्री के जमीन गाइड लाइन सम्बन्धी तुगलकी फैसले पर सीएम मौनव्रत तोड़ सामने आएं – शाखा यादव

रायगढ़ न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय पहुँचे ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों और बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त

रायगढ़ न्यूज

पूरी पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ हो रही धान खरीदी, मिल रही सुविधाओं से किसान संतुष्ट

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

टोकन के लिए परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?