Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा
बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम
मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन
जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न

tahtaknews.com By tahtaknews.com 20 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राज्य के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 13 से 18 मार्च तक आयोजित 6 दिवसीय विशेष फेम (FAM) ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
        इस ट्रिप में देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, चेन्नई, बेंगलुरु एवं अंडमान-निकोबार से आए लगभग 30 टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंटों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों को दो समूहों में अलग-अलग उत्तर एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया।
       उत्तर छत्तीसगढ़ में जशपुर, अंबिकापुर, रामगढ़ और मैनपाट जैसे स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता एवं इको-टूरिज्म संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया, वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में जगदलपुर, चित्रकोट, कांगेर घाटी, कोंडागांव, बारसूर एवं धुडमारास जैसे स्थलों में बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक वैभव का अनुभव कराया गया।
             फेम ट्रिप का सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि इसमें शामिल टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंट्स अपने-अपने राज्यों में छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रचारित करेंगे। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में जहाँ वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, वहीं पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, खासकर होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड सेवा, हस्तशिल्प एवं स्थानीय बाजारों को सीधा लाभ मिलेगा। जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय संस्कृति को संरक्षण एवं पहचान मिलेगी, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
          समापन समारोह में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने ट्रैवल पार्टनर्स से छत्तीसगढ़ को देशभर में बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और आतिथ्य की परंपरा पर विश्वास जताया। प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य ने भी प्रतिभागियों से अपने अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा करने और अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ लाने में सहयोग करने की अपील की।
प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और आत्मीय आतिथ्य की सराहना करते हुए इसे “हिडन जेम” बताया और भविष्य में यहां अधिक पर्यटकों को लाने का भरोसा जताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?