आयुष द्वारा आयोजित नि:शुल्क "जरा चिकित्सा स्वास्थ्य" शिविर सफलता पूर्वक संपन्न !

तहतक न्यूज/जशपुर :- आम जनता के लिए शहरों और गाँवों में अक्सर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन होते रहते हैं जिसमें महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जाँच कर उपचार किया जाता है। ऐसे शिविरों में बुजुर्गों की उपस्थिति कम होती है इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अन्तर्गत विकास खण्ड बगीचा के ग्राम रौनी में दिनांक 19 जुलाई 2024 शुक्रवार को रौनी के ही अम्बेडकर पारा में संचालक आयुष रायपुर के आदेशानुसार जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी आयुष चिकित्सा अधिकारी रौनी द्वारा ग्राम रौनी में 60 वर्ष से ऊपर के महिला एवं पुरूष हेतु "जरा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन किया गया था ।

जिसमें उपस्थित वृद्धों को डॉ. एन. आर. बेहरा द्वारा ऋतुचर्या, दिनचर्या, रात्रिचर्या, योग, आसन और व्यायाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संबन्धित ब्रोसर पम्पलेट का वितरण किया गया। इस शिविर में नि:शुल्क हिमोग्लोबिन, शुगर, रक्तचाप आदि का जांच करते हुए रोग का उपचार कर औषधी प्रदान किया । उपरोक्त शिविर के आयोजन से ग्राम रौनी के वृद्ध जनों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। शिविर में पुरूष वृद्ध 41 तथा महिला वृद्ध 30 एवं अन्य 10 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। यह शिविर ग्राम रौनी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय रौनी जिला - जशपुर (छ.ग.) के द्वाराआयोजित किया गया जहाँ, वयोवृद्ध बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए स्वास्थ्य लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *