'पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़' का गौरवशाली, प्रथम वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न

💥देश-प्रदेश से पहुँचे नामचीन कलमकारों, संगठन प्रमुखों, अधिवक्ताओं सहित पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

तहतक न्यूज/रायपुर : पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रथम वार्षिक सम्मेलन स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ।
समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य समारोह में कई संगठनों व समाज प्रमुखों के अलावा पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से पत्रकार शामिल हुए। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ अपने वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक समरसता को लेकर हर उस मंच को सम्मान देने प्रतिबद्ध है जिसने जनहित तथा मानव समाज के उत्थान को लेकर निरंतर कार्य किया है, आज संगठन ने अपने मंच पर राष्ट्रीय
उपभोक्ता संरक्षण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदयाल वंशकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदा पवार के साथ छत्तीसगढ़ के समाज प्रमुख तथा अधिवक्ता संघ, यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ कई संगठन प्रमुखों को फूलमाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण एवं विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष तथा जिला संभाग एवं ब्लॉक पदाधिकारी तथा सदस्यगणों सहित समारोह में पधारे अन्य मेहमान पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। समारोह में रायगढ़ जिले से पहुँचे तमाम सदस्यों, पदाधिकारियों तथा नये सदस्यों सहित जिलाध्यक्ष व तहतक न्यूज के डायरेक्टर पंचमसिंह ठाकुर का संगठन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *