"पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़" का होने जा रहा भव्य वार्षिक सम्मेलन

💥राष्ट्रीय स्तर के अन्य पत्रकार संघ तथा पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े बड़ी संख्या मे पत्रकार होंगे शामिल…

💥अतिविशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

तहतक न्यूज/रायगढ़। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का वार्षिक सम्मेलन स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 25 मई शनिवार को रायपुर समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है।
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायगढ़ के जिलाध्यक्ष पंचमसिंह ठाकुर ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का यह प्रथम वार्षिक सम्मेलन है जिसमें उन्होंने कई संगठन व समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया है इसके अलावा इस समारोह में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से पत्रकार शामिल होने जा रहे हैं। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, शुरुआती दिनों में पिछले 16 जुलाई 2023 को शपथ ग्रहण समारोह में सौ से अधिक की संख्या में पत्रकारों ने शपथ ग्रहण कर समारोह का सफल आयोजन किया गया था, जिसके बाद राज्य में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने निरंतर अपनी सक्रियता दिखाई और परिणाम स्वरुप आज पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का विशाल वार्षिक सम्मेलन होने जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय स्तर के सक्रिय पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित महाराष्ट्र,
उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,दिल्ली,राजस्थान, वेस्ट बंगाल के समस्त प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। जिनका आज 24 मई को ही रायपुर राजधानी में आगमन हो जाएगा। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ अपने वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक समरसता को लेकर हर उस मंच को सम्मान देगा जिसने जनहित तथा मानव समाज के उत्थान को लेकर निरंतर कार्य किया है, संगठन ने अपने मंच पर राष्ट्रीय
उपभोक्ता संरक्षण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदयाल वंशकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदा पवार के साथ छत्तीसगढ़ के समाज प्रमुख तथा अधिवक्ता संघ, यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ कई संगठन प्रमुखों को आमंत्रित किया है। बुद्धिजीवीयों के इस महाकुम्भ में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण एवं विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष तथा जिला संभाग एवं ब्लॉक पदाधिकारी सहित सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *