प्रसिद्ध मंदिर माँ बंजारी धाम तराईमाल में नवरात्र पर्व की तैयारी को लेकर हुई बैठक

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में 72 वीं शारदीय नवरात्र पर्व में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के दायित्व हेतु तैयारिययों को लेकर रविवार को रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में एसडीएम घरघोड़ा प्रवीण तिवारी की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में अहम बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, घनश्याम मालाकार सहित अन्य मंदिर समिति सदस्य, कार्यकर्त्ता, औद्योगिक प्रतिनिधि, स्थानीय सेवकों तथा दानदाताओं की उपस्थिति रही।
         

विदित हो कि मां बंजारी धाम में शारदीय नवरात्र पर्व कार्यक्रम में 10 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा, 11 अक्टूबर को नवरात्रि दीप प्रज्वलन, 20 अक्टूबर को महानवमी हवन-पूजन, कन्या भोज एवं महाभण्डारा का आयोजन किया गया है तथा प्रतिदिन प्रसाद वितरण के साथ दोपहर व आरती के बाद रात्रि भोजन भंडारा श्रद्धालुओं को खिलाया जाएगा।
       

बैठक के दौरान एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा कि नवरात्र पर्व हेतु समिति सदस्य सेवक श्रद्धा भक्तिभाव से समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पूजन, दर्शन, प्रसाद एवं महाभंडारा के बेहतर व्यवस्था में सहयोग करें। नवरात्र पर्व आप सबकी सराहनीय योगदान से निर्बिघ्न सम्पन्न हो।
         बैठक में नवरात्र पर्व के लिए विभिन्न व्यवस्था जैसे- आय व्यय, दीप प्रज्वलन, रसीद बुक, रंगरोगन, दैनिक भोजन, प्रसाद, कलश नम्बरिंग, साफ-सफाई स्वच्छता, जाँच उपचार, शांति सुरक्षा, अनुशासन, पार्किंग, हाई मास्ट लाईट, यजमान पंडित, श्रृंगार ,पूजा-पाठ, श्रद्धालुओं द्वारा माता दर्शन, प्रसाद भण्डारा,कीर्तन भजन और जगराता हेतु चर्चा-परिचर्चा कर सर्वसम्मति से विभिन्न व्यवस्थाओं के निर्वहन हेतु दायित्व सौंपा गया।एसडीएम व सदस्यों द्वारा दीप गृह,भंडारा स्थल,पार्किंग,हाई मास्ट लाईट,बंजारी मन्दिर से तराईमाल तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, गार्डन, सामुदायिक भवन नवनिर्माण निरीक्षण किया गया। सभी सदस्य गणों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाकर अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गई।   
       

उल्लेखनीय है कि प्रकृति के हरे-भरे खूबसूरत वादियों के बीच स्थापित माँ बंजारी धाम में पूरे साल भर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसी मान्यता है कि वन की देवी माँ बंजारी के पावन दरबार में जो भी फरियादी मत्था टेकता है उसकी मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। यहाँ से गुजरने वाला कोई भी राहगीर या वाहन चालक शीश नवा कर ही गुजरता है और उसकी यात्रा सफल हो जाती है। धाम में सर्व देवी-देवताओं के दर्शन, श्रीराम दरबार, राधकृष्ण, लक्ष्मीनारायण, शिव एवं हनुमान मन्दिर, मनोकामना ज्योति कलश, अखण्ड यज्ञ शाला का दर्शन कर मनवांछित फल पाते हैं। यहाँ मनोकामना तेल व घृत ज्योति, ध्वजारोहण, विशेष आरती, ज्वारा,भंडारा सवामनी, वाहन पूजन, विवाह एवं अन्य संस्कार हवन पूजन आदि किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *