तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मुख्यमार्ग में चिराईपानी के पास पहाड़ किनारे बने अभिशप्त पुलिया में अभी-अभी एक बाइक सवार बाइक समेत नीचे गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आयी है।


उपस्थित लोगों ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुँच पायी है। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है।



