तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइक के उड़े परखच्चे, कार चालक फरार

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले के सबसे व्यस्ततम मार्ग रायगढ़-घरघोड़ा में गेरवानी स्थित स्टार ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। एक बाइक सवार को जहाँ मामूली चोट आयी वहीं दूसरे बाइक में पति-पत्नी सवार थे जिसमें पति को गंभीर चोट लगी है।
       बताया जा रहा है कि कार चालक तेज रफ्तार में था और रायगढ़ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक को ठोकर मारते हुए फरार हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से आहत दोनों पति-पत्नी को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *