Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
ऐतिहासिक होगी रायगढ़ की भव्य शोभायात्रा, 60 से अधिक समाज और संस्था की निकलेगी आकर्षक झाँकियां
बड़े बकायादारों पर निगम ने कसा शिकंजा, शीघ्र भुगतान नहीं की तो होगी कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > रायगढ़ निगम प्रशासन के कड़े तेवर देख घबराये बकायादार, हुई लाखों रुपयों की वसूली

रायगढ़ निगम प्रशासन के कड़े तेवर देख घबराये बकायादार, हुई लाखों रुपयों की वसूली

tahtaknews.com By tahtaknews.com 24 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रॉपर्टी, वाटर टैक्स एवं यूजर चार्ज वसूली अभियान का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। निगम की सख्ती और लगातार की जा रही कार्रवाई के चलते जूटमिल प्रबंधन समिति सहित दर्जनभर से अधिक बड़े बकायेदारों ने आगे आकर अपना बकाया संपत्ति कर जमा किया है।
        बता दें कि जूटमिल प्रबंधन द्वारा 26,38,418 रुपए की बड़ी राशि जमा की गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 41 की सुशीला देवी/ पवन अग्रवाल द्वारा 89, 602 रूपए, वार्ड क्रमांक 23 के राधेश्याम अग्रवाल द्वारा 2,04,199 रुपए, वार्ड क्रमांक 5 के एस.एस.बिल्डर द्वारा 79,802 रुपए, मोदी काम्प्लेक्स के संचालक द्वारा 1,07,924 रुपए, शांति बाई /धीरज कुमार द्वारा 56,255 रुपए, साईं श्रद्धा होटल संचालक द्वारा 1,00,000 रुपए, वार्ड 5 के बसंत कुमार/ गोविंद अग्रवाल द्वारा 1,00,000 रूपए, बैजनाथ /पूनम चंद्र अग्रवाल द्वारा 90,4,09 रूपए तथा वार्ड क्रमांक 45 के कैलाश शर्मा द्वारा 77,804 रूपए की राशि संपत्ति कर के रूप में जमा की गई।
     उल्लेखनीय है कि निगम की राजस्व टीम द्वारा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर संपत्ति समेकित जलकर एवं यूजर चार्ज जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में बकायेदार स्वयं आगे आकर कर जमा कर रहे हैं।
अवकाश के दिन भी टैक्स जमा की सुविधा
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए निगम कार्यालय में सप्ताह के सातों दिन, यहां तक कि अवकाश के दिनों में भी कार्यालय समय पर टैक्स जमा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए संपत्ति कर, जलकर, समेकित कर, यूजर चार्ज एवं दुकान किराया समय पर जमा करें, जिससे अतिरिक्त सरचार्ज एवं दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन बड़े बकायेदारों द्वारा अब तक कर जमा नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सीलिंग, कुर्की एवं अन्य विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती का नेटवर्क हुआ ध्वस्त
Next Article सुनील इस्पात के मजदूर की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या..?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी

रायगढ़ न्यूज

मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

ऐतिहासिक होगी रायगढ़ की भव्य शोभायात्रा, 60 से अधिक समाज और संस्था की निकलेगी आकर्षक झाँकियां

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?