Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज

गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज

tahtaknews.com By tahtaknews.com 12 March 2026 4 Min Read
Share

💥मशरूम उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को होगी अतिरिक्त आय।
💥शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी मशरूम की बढ़ रही माँग।

💥2000 किसानों को मशरूम खेती से जोड़ने का लक्ष्य।

तहतक न्यूज/गेरवानी-रायगढ़, छत्तीसगढ़। एचडीएफसी बैंक(CSR) एवं प्रदान संस्था के सहयोग से आज दिनाँक 12 मार्च 2026 को रायगढ़ जिले के गेरवानी गाँव में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया।
                ग्राम गेरवानी में जय माँ भवानी पीजी ग्रुप का गठन कर इस मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई की स्थापना की गई है। इसके लिए लगभग 620 वर्ग फीट का शेड बनाया गया है तथा मशरूम स्पॉन उत्पादन के लिए आवश्यक सभी सामग्री HDFC बैंक (CSR) एवं प्रदान संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

                 इस इकाई के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मशरूम बीज (स्पॉन) उपलब्ध हो सकेगा, जिससे मशरूम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को अतिरिक्त आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
             कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई, जिसके बाद रोशनी ग्राम संगठन की दीदियों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इसके पश्चात प्रदान संस्था के रहमान अंसारी द्वारा परियोजना की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि इस मशरूम स्पॉन यूनिट की स्थापना के लिए पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं, भुवनेश्वर में एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से सीख प्राप्त की गई, शेड का डिजाइन तैयार किया गया तथा समूह की दीदियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
               अतिथियों एवं रायगढ़ महिला संघ की दीदियों द्वारा रिबन काटकर मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात जय माँ भवानी पीजी ग्रुप गेरवानी की सदस्याओं द्वारा उपस्थित लोगों को मशरूम स्पॉन उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन कर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जनपद उपाध्यक्ष राम श्याम डनसेना एवं भाजपा प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में किसानों को मशरूम उत्पादन के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही मशरूम किसान श्रीमती अंजू तथा मशरूम उद्यमी श्रीमती संतोषी भट्ट ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में रायगढ़ महिला संघ की अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल ने बताया कि आगामी वर्ष में लगभग 2000 किसानों को मशरूम खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अंत में प्रदान संस्था के रोहित मेहता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
              उल्लेखनीय है कि इस पहल से रायगढ़ ब्लॉक सहित आसपास के विकासखंडों के किसानों को जहाँ  मशरूम उत्पादन के लिए स्थानीय स्तर पर बीज उपलब्ध होगा वहीं क्षेत्र में सामुदायिक उद्यम को बढ़ावा मिलेगा।
                 इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गेरवानी के सरपंच मुकेश अग्रवाल, ग्राम पंचायत देलारी के सरपंच  वीरेंद्र चौहान, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, श्रीमती रंजिता रॉय, रायगढ़ महिला संघ के पदाधिकारी, महिला किसान, जय माँ भवानी पीजी ग्रुप गेरवानी की सदस्याएँ तथा प्रदान संस्था के स्टाफ उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील

रायगढ़ न्यूज

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी

रायगढ़ न्यूज

ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?