Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील

बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील

tahtaknews.com By tahtaknews.com 12 March 2026 3 Min Read
Share

💥 बड़े बकायदारों पर सख्ती से कार्रवाई करने की चल रही तैयारी।
तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। यह तो सभी को मालूम है कि कर हो, कर्ज हो या किराया आखिर चुकता करना ही पड़ता है। समय पर नहीं देने से भार और बढ़ता जाता है फिर भी ना जाने कुछ लोग ऐसे भी ढीठ होते हैं जो अंतिम चरण तक खामोश बैठे रहते हैं और अंत में बड़ा नुकसान उठा कर समाज में अपमान तक झेलने को तैयार रहते हैं। शहर में ऐसे ही कुछ बकायादारों की लापरवाही सामने आयी है, जिसमें नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान के तहत बड़े बकायादारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कबीर चौक स्थित एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए निगम की राजस्व टीम ने दुकान को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक छोटू बेग पर लगभग 87 हजार रुपये से अधिक का दुकान किराया बकाया था। नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस देने और बकाया राशि जमा करने के लिए निर्देश दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील करने की कार्रवाई की।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य बड़े बकायादार दुकानदारों और संपत्ति धारकों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। बकाया कर जमा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व वसूली को बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम का राजस्व विभाग अब छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा। नागरिक सप्ताह के सातों दिन कार्यालय समय में आकर संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्ज, दुकान किराया सहित सभी प्रकार के टैक्स जमा कर सकेंगे।
महापौर l जीवर्धन चौहान ने भी नागरिकों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी करदाता अपने बकाया कर समय पर जमा करें, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके।
नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी बकायादारों से अपील है कि वे समय पर अपने करों का भुगतान करें। यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया जाता है तो निगम द्वारा सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्रभारी राजस्व अधिकारी हरिकेश्वर लकड़ा, राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार, सहायक राजस्व निरीक्षक नागेंद्र सिंह, आशीर्वाद सिंह राज आदि उपस्थित थे।
          
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
Next Article गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज

रायगढ़ न्यूज

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी

रायगढ़ न्यूज

ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?