Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

tahtaknews.com By tahtaknews.com 10 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
          जानकारी के अनुसार आज सुबह गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम, थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर, रायगढ़ से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में नई और पुरानी मोबाइल की खरीद-फरोख्त की जाती है। कल दिनाँक 09 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।
        आज सुबह लगभग 10:00 बजे जब वे दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो देखा कि दुकान के शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे। जांच करने पर काउंटर टेबल के पास शोकेस में रखे 16 नग आईफोन मोबाइल और काउंटर की दराज में रखे 30 हजार रुपये नकद गायब मिले। आगे जांच करने पर पता चला कि दुकान के दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी गए मोबाइल और नकदी की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है।
          घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी साझा की गई है। साथ ही पुलिस ने मीडिया के माध्यम से भी संदिग्ध की तस्वीरें जारी करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना कोतवाली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी
Next Article ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी

रायगढ़ न्यूज

ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘

रायगढ़ न्यूज

जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी

रायगढ़ न्यूज

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?