Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़

tahtaknews.com By tahtaknews.com 8 March 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। आधुनिकता के दौर में आज हर हाथ में मोबाईल मौजूद है और लोग फेसबुक तथा इंस्टाग्राम के इतने दीवाने हो गए हैं कि फेसबुकिया दोस्ती और प्यार में पड़कर ऐसी मुसीबत मोल ले लेते हैं जिसका खामियाजा जीवन भर भुगतने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना में जूटमिल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान शुभम यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 सोसायटी रोड बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
       जानकारी के अनुसार पीड़िता (29 वर्ष) ने दिनाँक 07 मार्च 2026 को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब तीन वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शुभम यादव से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। कुछ समय बाद आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज किए जाने के कारण पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार पीड़िता और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर बात करने के लिए परेशान करता रहा।
       रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेने स्कूल गया हुआ था और वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर बाहर निकलने पर देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस आया था। पीड़िता द्वारा उसे डांटकर बाहर जाने को कहा गया तो आरोपी ने गंदी नीयत से धक्का देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करते हुए पीड़िता ने शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और वहां से फरार हो गया।

       पीड़िता की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में महिला थाना टीम की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही। प्रकरण में सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक शशिभूषण साहू (जूटमिल) एवं नव आरक्षक राज सोनी (पुलिस लाइन) की अहम भूमिका रही।
       एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में पीड़िताएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, पुलिस त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। छेड़खानी हो या किसी प्रकार की सहायता के लिए डॉयल 112 या हेलो सिस्टर महिला टीम के नंबर 94792-70533 पर कॉल करें।
          बात तहतक की करें तो मोबाईल जितना खूबसूरत और उपयोगी है उतना ही खतरनाक भी है। जरुरत है इसके सही इस्तेमाल की, वरन जरा सी चूक हुई नहीं कि कभी भी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

रायगढ़ न्यूज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन

रायगढ़ न्यूज

चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी

रायगढ़ न्यूज

कार में युवती के कथित अपहरण की खबर से फैली सनसनी, मामला पारिवारिक आपसी विवाद का, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?