Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश
अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचने मार्च की अंतिम तारीख तक मौका, अन्यथा 06 प्रतिशत ब्याज सहित 1000 रूपये तक अर्थ दंड
भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > कोड़ासिया समिति प्रबंधक की बड़ी लापरवाही, किसानों का रुका भुगतान, वहीं  200 क्विंटल अमानक धान की केशला समिति में खरीदी

कोड़ासिया समिति प्रबंधक की बड़ी लापरवाही, किसानों का रुका भुगतान, वहीं  200 क्विंटल अमानक धान की केशला समिति में खरीदी

tahtaknews.com By tahtaknews.com 4 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर शासन कितनी भी सख्ती कर रही हो, लेकिन ‘तू डाल-डाल तो मैं पात-पात’ की तर्ज पर समिति प्रबंधक आँख-मिचौली का खेल बेखौफ खेल रहे हैं। कोड़ासिया समिति के पूर्व प्रबंधक प्रहलाद बेहरा ने गड़बड़ी की तो उसको निलंबित कर दिया। उसकी जगह त्रिलोचन बेहरा को रखा गया तो वह तो और भी ज्यादा शातिर और चालाक निकला। इसने जहाँ 34 किसानों के करीब 3 हजार क्विंटल धान की खरीदी कर पोर्टल में एंट्री नहीं की, वहीं स्वयं की 200 क्विंटल अमानक धान केशला धान उपार्जन केंद्र में बेच पोर्टल में एंट्री भी करवा दी।
         विगत 29 जनवरी को कोड़ासिया समिति में 50 किसानों का टोकन काटा गया था। इनमें से 48 किसानों ने अपना धान मंडी में तौल करवा कर रखा था। प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा ने सिर्फ 14 किसानों का धान खरीदकर पोर्टल में अपलोड करवाया। शेष 34 किसानों को कहा कि पोर्टल रात 12 बजे तक खुला रहेगा और उनकी एंट्री भी कर दी जाएगी। 34 किसानों का कुल धान 7788 बोरी तकरीबन 3115 क्विंटल है। रात 9 बजे के बाद 34 किसानों की एंट्री ही नहीं हुई। अगले दिन किसान एंट्री कराने पहुंचे तो प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा नदारद था।  अधिकारियों ने इसकी सूचना कलेक्टर को दी। एसडीएम ने एक पत्र भी लिखा जिसके बाद शासन को सूचना देकर पोर्टल खुलवाने की मांग की गई है।
        कोड़ासिया में प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा की लापरवाही की वजह से 34 किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा जा सका है। किसानों ने प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसने अधिकारियों को भी गुमराह किया। घटना की सूचना जिला नोडल को भी नहीं दी। अगले दिन भी मामला नहीं सुलझाया गया। मौके पर नायब तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक भी उपस्थित थे, लेकिन जब तक खरीदी की एंट्री पोर्टल में नहीं होगी, तब तक किसानों को भुगतान नहीं होगा।
          बेहरा का एक और कारस्तानी देखिये, वह केशला 100 समिति के अंतर्गत पंजीकृत किसान है। धान खरीदी के आखरी दिन शाम को खरीदी समाप्त होने के कुछ ही देर  पहले वह करीब 200 क्विंटल धान लेकर समिति में पहुँचा और धान खरीदी के लिए दबाव बनाने लगा। समिति प्रबंधक ने भी बिना धान देखे तौल करवाकर खरीदी कर ली। पोर्टल में एंट्री भी हो गई। अगले दिन जब धान को देखा तो पूरा धान अमानक मिला। इसके बाद पोर्टल में त्रिलोचन बेहरा से खरीदे गए धान के भुगतान को होल्ड किया गया है। बाकि कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे मामले में एफआईआर दर्ज होनी थी लेकिन अभी तक नहीं हुई। इससे साफ जाहिर है कि त्रिलोचन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article शहर के केलो विहार के बाद अब शिवा नगर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने किया सघन निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद

रायगढ़ न्यूज

शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश

रायगढ़ न्यूज

अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचने मार्च की अंतिम तारीख तक मौका, अन्यथा 06 प्रतिशत ब्याज सहित 1000 रूपये तक अर्थ दंड

रायगढ़ न्यूज

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?