Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी पुलिस –  एसएसपी सिंह

अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी पुलिस –  एसएसपी सिंह

tahtaknews.com By tahtaknews.com 26 January 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप-पुलिस-महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण कर रायगढ़ जिले की कमान संभाली। वहीं, 26 जनवरी होने पर उन्होंने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी।

             छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में 26 जनवरी को डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह (IPS) ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक हैं ।

            आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन्होंने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान से देश को आजादी मिली है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की एक अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और रायगढ़ पुलिस के विजन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के सभी विभागों तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता में रखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

   कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, साधना सिंह, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
               कुशल अनुभवी, शानदार कार्यशैली और सुलझे हुए आईपीएस अधिकारी शशिमोहन सिंह की रायगढ़ जिले की बागडोर संभालते ही जहाँ, जिले वासियों में खुशी की लहर देखी जा सकती है वहीं, असामाजिक तत्वों, अवैध कारोबारियों तथा आपराधिक किस्म के लोगों में खलबली और बेचैनी का माहौल है। उन्होंने अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता, संवेदनशिलता एवं सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति व सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही है, इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाला समय जिले की जनता के लिए बेहतर और सुरक्षित होगा।
           
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article दुग्ध उत्पाद के खाद्य लेबल एवं रैपर में हेराफेरी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
Next Article रायगढ़ में धूमधाम से मनाया गया भव्य 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?