Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के गबन का मास्टर माइंड और फरार आरोपी समिति प्रबंधक गिरफ्तार

धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के गबन का मास्टर माइंड और फरार आरोपी समिति प्रबंधक गिरफ्तार

tahtaknews.com By tahtaknews.com 21 January 2026 5 Min Read
Share


तहतक न्यूज/जशपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी प्रक्रिया में सख्त रवैया अपनाये हुए है, लेकिन शातिर व चालाक लोग हेराफेरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और शासन को करोड़ों का चुना लगा रहे हैं।  जशपुर पुलिस ने कोनपारा धान खरीदी केंद्र में हुए साढ़े छः करोड़ रूपये के गबन के मुख्य मास्टर माइंड एवं फरार आरोपी समिति प्रबंधक जय प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2026 को  प्रार्थी राम कुमार यादव नोडल अधिकारी छ.ग.राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) के द्वारा थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेंद्र में भुनेश्वर यादव खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी, जयप्रकाश साहू समिति प्रबंधक, शिशुपाल यादव फड़ प्रभारी, जितेंद्र साय कंप्यूटर ऑपरेटर, अविनाश अवस्थी सहायक फड़ प्रभारी तथा चंद्र कुमार यादव उप सहायक फड़ प्रभारी के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी कार्य में अनियमितता कर शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाई गई है। खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर में दर्ज रिकार्ड के अनुसार उक्त खरीफ वर्ष 2024-25 में कुल 01 लाख 61 हजार 250 क्विंटल की धान खरीदी की गई थी, जबकि खरीदी केंद्र के द्वारा मिल व संग्रहण केंद्रों में कुल 1 लाख 40 हजार 663 क्विंटल 12 किलोग्राम धान को परिदान किया गया था। खरीदी केंद्र के पत्रक अनुसार कुल 20,586.88 क्विंटल धान की परिदान हेतु कमी पाई गई थी, जिसके सम्बन्ध में संयुक्त जांच दल के द्वारा भौतिक सत्यापन भी कराया गया था, मौके पर धान उपलब्ध नहीं था, जांच दल की रिपोर्ट में भी कुल 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई। उक्त कृत्य के कारण प्रति क्विंटल 3100 रु. के हिसाब से कुल 20,586.88 क्विंटल धान में 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रु. व धान पैकिंग हेतु नए पुराने कुल 4,898 नग बारदाने जिनकी कुल कीमत 17 लाख 07 हजार 651 रु. इस प्रकार दोनों को मिलकर 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।
          विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त में से एक आरोपी फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम झारमुंडा थाना तुमला जिला जशपुर को दिनांक 06.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी की जा रही थी। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में हुये उक्त बड़ी आर्थिक अनियमितता के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी पत्थलगांव डाॅ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम को लगाया गया था एवं इसके साथ सायबर यूनिट को भी सम्मिलित किया गया था।
              विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जयप्रकाश साहू दमोह (मध्यप्रदेश) में अपने परिचित के यहां छिपा हुआ है एवं उस परिचित के नाम से सिम लेकर इस्तेमाल कर रहा है, पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल एक टीम को दमोह भेजा गया था, परंतु पुलिस के आने की भनक पाकर वह दमोह से भागकर विकास नगर कुसमुंडा जिला कोरबा में आ गया, यहां पर भी जयप्रकाश साहू अपने एक परिचित के नाम से मोबाईल सिम लेकर उसका इस्तेमाल कर रहा था, इसकी जानकारी जशपुर पुलिस को मिलने पर तत्काल बीते रात्रि में कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में घेराबंदी कर एक घर से जयप्रकाश साहू को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना तुमला में लाया गया, पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त अनियमितता को अंजाम देना स्वीकार किया है, आरोपी जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक) उम्र 40 साल निवासी तपकरा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 21.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष द्वारा पति पर मारपीट और जहर पिलाने का आरोप
Next Article सारंगढ़ सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठा शख्स कोई मामूली आदमी नहीं वरन….?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?