Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

tahtaknews.com By tahtaknews.com 19 December 2025 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
              आज हमारा देश हाईटेक के जमाने में तेजी से अग्रसर हो रहा है, यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र भी इस ओर जागरूक हो रहा है और अडानी कंपनी ग्रामीणों को आगे लाने के लिए विशेष प्रयासरत है। स्थानीय महिलाओं और युवतियों को तकनीकी शिक्षा से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अडानी फाउंडेशन ने ग्राम मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना है।
           कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, टाइपिंग कौशल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के मूल तत्व, इंटरनेट और ईमेल का उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग और महत्व पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को कंप्यूटर और एआई दोनों के प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से कुल 50 महिलाएँ और युवतियाँ लाभान्वित होंगी, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

मिलुपारा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच उद्धव भगत ग्राम पंचायत मिलुपारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीताराम चौधरी उपसरपंच, दिलीप नायक, प्रेम शंकर पटेल, ओथराम सिदार तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी समूह से विवेक रायकर जीपी साइट हेड और संदक प्रमुख राघवेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कुंजेमुरा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमति यज्ञसेनी उमेश सिदार (जनपद सदस्य) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति संजुक्ता ललित खेश (सरपंच, ग्राम पंचायत कुंजेमुरा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उमेश सिंह सिदार, श्रीमति रत्ना निषाद, श्रीमति सुमन निषाद, श्रीमति रामवती सहिस तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन से  मनीष शुक्ला (सीएसआर प्रमुख) एवं पूरी सीएसआर टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बहरहाल, अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार यह पहल महिलाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तकनीकी जागरूकता बढ़ने से स्थानीय समुदाय में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धान खरीदी के बदले प्रत्येक किसान से अतिरिक्त पाँच बोरी धान की चल रही थी अवैध उगाही…?
Next Article धनुर्जय शिक्षण व जनसेवा समिति बहामा ने जरूरतमंद निःशक्त वृद्धजनों को किया कम्बल वितरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?