Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > धान उपार्जन केंद्र बुनगा में जाँच दल ने किया प्रकरण दर्ज, किसानों से लिया जा रहा था मानक से अधिक वजन

धान उपार्जन केंद्र बुनगा में जाँच दल ने किया प्रकरण दर्ज, किसानों से लिया जा रहा था मानक से अधिक वजन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 14 December 2025 4 Min Read
Share

💥 प्रशासन ने लिया संज्ञान, संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद प्रकरण दर्ज।

💥 मोटा किस्म की धान खरीदी दर्शाकर खरीदा गया सरना धान, बारदाना स्टॉक में भी मिली गड़बड़ी।

💥 दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई।

तहतक न्यूज/पुसौर-रायगढ़, छत्तीसगढ़।
               पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी में रायगढ़ जिले का नाम छत्तीसगढ़ में अव्वल नम्बर पर देखा जा रहा था, किन्तु जैसे-जैसे धान की आवक बढ़ रही है कहीं न कहीं अनियमितता, लापरवाही और भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसी ही नकारात्मक तस्वीर विकासखंड पुसौर अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र बुनगा में देखने को मिली। यहाँ धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शासन द्वारा निर्धारित मानक वजन से अधिक धान खरीदे जाने, बारदाना स्टॉक में अंतर पाए जाने तथा मोटा किस्म धान की खरीदी दर्शाकर सरना धान खरीदे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी है।

             कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा उपार्जन केंद्र में मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन पाया गया, जिसके आधार पर संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने निर्देशित  करते हुए कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
         जिला खाद्य  अधिकारी चितरंजन सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र बुनगा में प्राप्त शिकायत के आधार पर तहसीलदार पुसौर, नायब तहसीलदार पुसौर, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक एवं एपेक्स बैंक के पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। संयुक्त दल द्वारा एक दिन पूर्व खरीदी गई धान की बोरियों का रैंडम वजन लिया गया, जिसमें औसतन 40 किलो 915 ग्राम पाया गया। वहीं स्टैक में रखी बोरियों का औसत वजन 40 किलो 820 ग्राम पाया गया, जो कि शासन द्वारा निर्धारित मानक वजन से अधिक है। इसके अतिरिक्त स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 16 बोरा धान अतिरिक्त पाया गया।
      ऑनलाइन खरीदी पत्रक के अनुसार उपार्जन केंद्र में सरना धान 2205 क्विंटल होना चाहिए था, जबकि भौतिक सत्यापन में 2580 क्विंटल सरना धान पाया गया। वहीं 1558 क्विंटल मोटा धान के विरुद्ध केवल 1188 क्विंटल पाया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि उपार्जन केंद्र में मोटा किस्म धान की खरीदी दर्शाकर सरना धान की खरीदी की जा रही थी। इसके साथ ही नए एवं पुराने बारदाना के उपयोग में भी अनियमितता पाई गई तथा खाली नए बारदाना के स्टॉक में भी अंतर पाया गया। उपार्जन केंद्र में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने के चलते जांच दल द्वारा विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच के समय उपार्जन केंद्र में प्रबंधक डिलेश्वर प्रधान, ऑपरेटर अभिलाष गुप्ता एवं बारदाना प्रभारी श्याम सुंदर साव उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रेंगालपाली में सर्वसुविधायुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
Next Article छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय के भाषण की एडिटेड वीडियो वायरल पर पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?