Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी
जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी
जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी
जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा..? प्रसूता और स्वजन सकते में

कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा..? प्रसूता और स्वजन सकते में

tahtaknews.com By tahtaknews.com 7 December 2025 3 Min Read
Share



💥 गर्भवती महिला को दिए गए सिरप में निकला मांस जैसा टुकड़ा।

💥 स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल।


तहतक न्यूज/रायपुर, छत्तीसगढ़।
           देश में भ्रष्टाचार तो चरम सीमा पर है ही, लापरवाही उससे कहीं दो कदम आगे चल रही है। चिकित्सा एवं दवाइयों जैसे अतिमहत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में भारी लापरवाही की जो तस्वीर सामने आयी है, उससे लोगों में हैरानी, घृणा, अविश्वास और भय का माहौल है। जी हाँ, राजधानी के देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ माह की गर्भवती महिला को दिए गए सिरप में मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। कमल विहार सेक्टर-5 निवासी देविका साहू द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
               प्राप्त जानकारी के अनुसार देविका साहू आठ महीने की गर्भवती है और शुरू से ही देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार ले रही थी। 14 नवंबर को अस्पताल की ओर से उन्हें दो बोतल कैल्शियम सिरप दिया गया था। शनिवार 06 दिसंबर को जब देविका के पति कृष्णा साहू ने बोतल खोलकर देखा, तो अंदर मांस जैसी वस्तु दिखाई दी। घबराया हुआ कृष्णा बोतल लेकर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा और संबंधित कर्मचारी को इसकी जानकारी दी।

कृष्णा साहू ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी, देवपुरी को सौंपी है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जांच के दौरान कर्मचारी ने भी बोतल में संदिग्ध मांस जैसी वस्तु की मौजूदगी स्वीकार की। शिकायतकर्ता ने सिरप की फारेंसिक जांच करवाने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और दवा आपूर्ति प्रणाली की विस्तृत जांच की मांग की है।

परिवार का कहना है कि गर्भवती महिला को पहले टेबलेट दिया जाता था, लेकिन 14 नवंबर को उसे सिरप दिया गया। कृष्णा साहू ने अपनी शिकायत में सिरप की छायाप्रति और फोटो भी संलग्न किए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
                       स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बंधित मामलों में तह तक जाकर देखें तो गरीबों के मुफ्त इलाज के नाम पर सरकारी अस्पतालों में जमकर भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही का बोलबाला है। मरीज और परिजन भय व मजबूरी में कुछ बोल नहीं पाते। ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों को तो स्वास्थ्य सेवा कम, डांट और उलाहना ज्यादा मिलती है। सरकार आम जनता के स्वास्थ्य सुविधा के लिए लाखों-करोड़ों रूपये खर्च करती है, लेकिन इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। जिस तरह से दवा कम्पनियाँ शासकीय अस्पतालों को दवा सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रही हैं, बेहद ही चिन्ताजनक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए और गलत पाए जाने पर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article वीर शहीदों की स्मृति में गर्व के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
Next Article रायगढ़ जिले में सर्वाधिक रकबा समर्पण, पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी पर किसानों ने जताया भरोसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?