Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > वीर शहीदों की स्मृति में गर्व के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

वीर शहीदों की स्मृति में गर्व के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

tahtaknews.com By tahtaknews.com 7 December 2025 3 Min Read
Share

💥 अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन

💥 रायगढ़ के हॉनरी सूबेदार मेजर सुखू राम बारबा को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
               मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में तथा सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में आज जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम अपूर्व टोप्पो ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने सैनिकों के अद्वितीय योगदान और उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेना परिवार से जुड़ाव गर्व का विषय है। उन्होंने सैनिकों के सर्वांगीण सहयोग का आश्वासन देते हुए नागरिकों से उनका सम्मान बनाए रखने का आग्रह किया।
     एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण तेवतिया ने सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए समाज के सभी वर्गों से उनके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरीशचंद्र तिवारी ने झंडा दिवस का इतिहास और महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से उदारतापूर्वक दान कर सैनिकों के योगदान को सम्मानित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रायगढ़ के हॉनरी सूबेदार मेजर सुखू राम बारबा (विशिष्ट सेवा पदक) को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, भूतपूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स के साथ गांधी चौक में जनसहभागिता अभियान आयोजित किया गया। इसमें नागरिकों को झंडा दिवस अभियान में भाग लेकर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
      गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर टोकन झंडा वितरण द्वारा एकत्रित दान राशि वीर शहीदों, भूतपूर्व और सेवा निवृत्त सैनिकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं में उपयोग की जाती है। जिले के सभी शासकीय कार्यालय, उद्योग-धंधे, विद्यालय, महाविद्यालय और निजी संस्थान झंडा वितरण कर सहयोग के लिए आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण तेवतिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरीशचंद्र तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती अंजू नायक, उपायुक्त नगर निगम, जिला कोषालय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़, भूतपूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article टोकन के लिए परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
Next Article कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा..? प्रसूता और स्वजन सकते में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?