Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
ऐतिहासिक साबित हुई एनएसयूआई की ‘छात्र अधिकार रैली ‘
दूसरी मंजिल से घुसकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी
जन्मदिन की खुशी में मनायी शराब पार्टी फिर न जाने क्या हुआ दोनों ने लगा ली फाँसी
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > टोकन के लिए परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

टोकन के लिए परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 6 December 2025 2 Min Read
Share

तहतक न्यूज/महासमुंद,छत्तीसगढ़।
सरकार लाख प्रयास करे, लेकिन किसानों के नसीब में मुसीबत और परेशानियों का बोझ लदा ही रहता है। कभी-कभी यह बोझ इतना भारी हो जाता है कि किसान को आत्महत्या तक करने की नौबत आ जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें टोकन नहीं कटने से परेशान एक किसान ने अपने गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला ग्राम सेनभाठा का है। किसान मनबोध गांडा (65 वर्ष) सुबह आठ बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उसने खेत में ही ब्लेड से स्वयं का गला काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और लहूलुहान मनबोध को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों से च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था।किसान के पास 1 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है।
बता दें कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शासन ने पूरी व्यवस्था की है और विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किये गए हैं, फिर भी कहीं न कहीं किसान परेशान हो रहे हैं। यहाँ जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है जोकि गंभीर चिंता का विषय है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article वित्त मंत्री के जमीन गाइड लाइन सम्बन्धी तुगलकी फैसले पर सीएम मौनव्रत तोड़ सामने आएं – शाखा यादव
Next Article वीर शहीदों की स्मृति में गर्व के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?