कांग्रेस समर्थित जिलापंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी हुई लापता, बीजेपी की प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

तहतक न्यूज/दुर्ग।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के ऐन समय पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उषा सोनवानी लापता हो गयी और बीजेपी समर्थित सरस्वती बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई है।


बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एस सी महिला के लिए आरक्षित था जिसमें मात्र दो ही दावेदार बीजेपी से सरस्वती बंजारे और कांग्रेस से उषा सोनवानी जीते थे लेकिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि ऐन मौके पर क्षेत्र क्रमांँक 03 से जीते सदस्य कांग्रेस समर्थित उषा सोनवानी अप्रत्याशित रूप से गायब हो गयी जिसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद की दावेदार उषा सोनवानी दोपहर तक फॉर्म भरने नहीं पहुँची जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे सहित कई कांग्रेसी नेता व बीजेपी के नेता जिलापंचायत परिसर में उपस्थित थे। खबर यह भी है कि उषा सोनवानी के बेटे डीले सोनी ने अपनी माँ के लापता होने की मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस प्रकार कांग्रेस, दुर्ग क्षेत्र क्रमांँक 03 से जीते सदस्य और एकमात्र दावेदार उषा सोनवानी को सुरक्षित नहीं रख पाए और भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *