26 फरवरी से शुरू होने जा रहा अशरफ हुसैन मेमोरियल कप

तहतक न्यूज/रायगढ़।
सभी खेल प्रेमियों,दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खबर आयी है, विगत प्रथम वर्ष की भांति इस बार द्वितीय वर्ष के रूप में स्वर्गीय अशरफ हुसैन मेमोरियल कप का आयोजन 26 फरवरी 2025 से चक्रधर नगर पॉलिटेक्निक ग्राउंड में प्रतियोगिता आयोजित है जिसमें रायगढ़ तथा आसपास के दूसरे राज्यों से भी खिलाड़ियों को सूचित किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता का प्रथम राशि 71,000 रु.व द्वितीय पुरस्कार 35,000 रु.रखा गया है मैच के मैन ऑफ द सीरीज (वाशिंग मशीन)फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच (स्मार्ट वॉच) व अन्य आकर्षक पुरस्कारों का समावेश प्रतियोगिता में रखा गया है। भाग लेने वालों के लिए 4500 रु. एंट्री फीस रखी गयी है।


स्वर्गीय अशरफ हुसैन फैंस क्लब के सभी उत्साही सदस्यों ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्गीय अशरफ हुसैन को अपने तरफ से खेलते हुए श्रद्धांजलि देवें। रायगढ़ के टेनिस जगत के सुपरस्टार व खेल खिलाड़ी भावना के जीता जागता उदाहरण जिन्होंने खेल के विकास और खिलाड़ियों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे चाहे वह ग्रामीण अंचल में खेलकूद हों, शहर में खेलकूद हों या रायगढ़ जिले से बाहर के किसी भी मैदान में खेल का अनूठी मिसाल हमेशा उन्होंने पेश किया है उनकी खेल की स्मृतियों को याद रखते हुए उनके भतीजे मोहम्मद आफताब हुसैन वह अशरफ हुसैन फैंस क्लब के सदस्यों ने पॉलिटेक्निक छात्रावास में लगभग तैयारी पूरा कर ली है। आने वाले 26 फरवरी से आपको एक वृहद टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन देखने को मिलेगा, नियम-कायदे काफी सख्त रहेंगे जिससे देखने वाले दर्शकों को काफी मजा आएगा, वहीं टीमों को भी खेलने में बहुत मजा आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *