वार्ड क्रमांँक 09 से चुनाव बहिष्कार को लेकर मची खलबली

💥देते हैं पूरा टैक्स मगर पाँच सालों में नहीं मिली कोई जन सुविधाएं।

💥पार्षद की निष्क्रियता से बिफरे वार्ड वासी, किया चुनाव का बहिष्कार।

💥सड़क, नालियों का निर्माण जनता की जेब से, नहीं चाहिए पार्षद, न भाजपा न कांग्रेस की।

तहतक न्यूज/रायगढ़।
एक तरफ जहाँ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूरे शहर में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो चुकी हैं, हर चौक और चौराहे पर चुनावी अटकलें जोरों पर है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव के बहिष्कार करने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

हम बात कर रहे हैं, रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांँक 09 पुरी बगीचा की, जहाँ के निवासी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण नगरीय निकाय चुनाव वर्ष 2025 का सामूहिक रूप से पूर्ण बहिष्कार करने का मन बना लिया है।



वार्ड वासियों की मानें तो बीते पाँच सालों में यहाँ सड़क, नाली व सफाई का कोई भी कार्य नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यहाँ की जनता ने स्वयं अपने पैसे से सड़क व नाली का निर्माण कराया है। निगम प्रशासन से मूलभूत सुविधाओं की माँग की जाती है तो मोहल्ले को अवैध करार दिया जाता है जबकि निगम का सारा टैक्स पूरी जनता चुकाती आ रही है।



आरोप है कि इस वार्ड की पार्षद संजना पटेल वार्ड वासियों के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी काम नहीं की है। आक्रोशित जनता ने तय कर लिया है कि न तो वे भाजपा के प्रत्याशी को वोट देंगे और ना ही कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देंगे।

देखें वीडियो - क्या कहते हैं लोग?

बहरहाल चुनाव बहिष्कार की घोषणा से रायगढ़ की राजनैतिक पार्टियों में खलबली मच गयी है और स्थानीय प्रशासन सकते में है। बिफरी जनता को मनाने में अब कितने पापड़ बेलने पड़ेंगे इसका अनुमान लगा पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *