बालिका दिवस के अवसर पर रा.मा.अ.नि.ब्यूरो ने किया मेधावी छात्राओं का सम्मान

तहतक न्यूज/रायगढ़।
दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्षा श्रीमती पुनम द्विवेदी के नेतृत्व में रायगढ़ शहर के प्रज्ञा विद्या मंदिर बेलादुला, सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर एवं शासकीय माध्यमिक शाला केवड़ाबाडी के 10 एवं 12 कक्षा के मेघावी छात्राओं का सम्मान करते हुए श्रीमती पूनम द्विवेदी के द्वारा सभी छात्राओं को आत्मरक्षात्मक सुझाव देते हुए बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ बालिका दिवस मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा समय-समय पर विशेष अवसर में जन-सरोकार से संबंधित समाज हित में सराहनीय कदम उठाये जाते रहे हैं और आगे भी उठाये जायेंगे। इस जनहित कार्यक्रम में जिला सह-सचिव विवेक सिंह बैस सहित सुरेश कुमार शर्मा एवं विभा शर्मा का विशेष योगदान रहा। बात तह तक की करें तो इस प्रकार के आयोजन से मानव समाज को एक नई दिशा मिलती है जिससे उसको लाभ मिलता है, इस तरह के आयोजन के लिए शहर के अन्य सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को भी कदम बढ़ाया जाना चाहिए ताकि लोगों को भरपूर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *