रायगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांँक 02 के लिए गायत्री पटेल की बीजेपी से प्रबल दावेदारी

तहतक न्यूज/रायगढ़।
ग्राम पंचायत देलारी ही नहीं बल्कि आसपास के पूरे ग्रामीण इलाके की जनता में अच्छी खासी लोकप्रिय श्रीमती गायत्री नेत्रानन्द पटेल ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक - 02 रायगढ़ के लिए भाजपा से दावेदारी की है। वर्तमान में श्रीमती गायत्री पटेल ग्राम पंचायत देलारी की सरपंच रही हैं और इनका कार्यकाल जनहित के लिए पूर्णतया समर्पित रहा है। इनका मानना है कि यदि भाजपा उन्हें टिकट देती है तो पार्टी को जीत दिलाने में वे पूरी तरह से सक्षम हैं।

उल्लेखनीय है कि इनके पति भाजपा नेता नेत्रानंद पटेल भी पूर्व में ग्राम पंचायत देलारी में सरपंच रह कर अपने कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं। क्षेत्र की आम जनता खासकर युवा वर्ग में इनकी अच्छी खासी पकड़ है। जन-कल्याणकारी योजना का लाभ हो या गाँव की मूलभूत सुविधाओं का लाभ, लोगों को दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आसपास के अन्य पंचायतों की अपेक्षा देलारी ग्राम पंचायत में पटेल दंपत्ति के दस साल के कार्यकाल ने गाँव के विकास को काफी रफ्तार दिया है। यही वजह है कि राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय गायत्री सुलझी हुई जन प्रतिनिधि होने के नाते अब अपने दायरे को विस्तार देते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांँक 02 के सामान्य घोषित होने पर दावा पेश करते हुए चुनावी समर में उतरने की इच्छा जाहिर की है और भाजपा कार्यालय में सम्बलपुरी मण्डल अध्यक्ष कमल पटेल को अपना आवेदन सौंपा है।

बता दें कि क्षेत्र क्रमांँक 02 में खरसिया के 17 पंचायत आते हैं जोकि अघरिया बाहुल्य क्षेत्र हैं और पटेल दंपत्ति की यहाँ अच्छी खासी पकड़ है, ऐसे में यदि भाजपा इन्हें अवसर देती है तो श्रीमती गायत्री के ऊपर पूरे अघरिया समाज के आशीर्वाद की झड़ी लग सकती है।
तह तक की बात करें तो इस सीट से भाजपा कभी नहीं जीती है और जैसा कि यहाँ पटेल दंपत्ति की जबरदस्त पकड़ और प्रभाव की बात सामने आ रही है उस दृष्टि से दावेदारी प्रबल नजर आ रही है, बहरहाल गायत्री नेत्रानन्द पटेल ने भाजपा को विधिवत आवेदन दे दिया है और उन्हें लोगों का समर्थन भी पूरा-पूरा मिल रहा है ऐसे में अब देखना लाजिमी होगा कि बर्षों से बीजेपी के प्रति समर्पित गायत्री को निष्ठा का क्या कुछ प्रतिफल मिलता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *