नशे में धुत्त पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शराब का नशा जब सिर चढ़कर बोलने लगता है तो शराबी अपना होश खो बैठते हैं, किसी बात का भय नहीं रह जाता और जब उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है तो कुछ ऐसी हरकत कर गुजरता है जिसकी वो कभी सपने में भी नहीं सोचा होता है। ऐसी ही एक दिल को दहला देने वाली तस्वीर सामने आयी है, जिसे देखकर अवाक रह जायेंगे।
       जानकारी के अनुसार, जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामलूी विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने मामूली विवाद के बाद हाथ मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई करने के बाद पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मृतका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम सारुजोबा थाना सीतापुर जिला सरगुजा ने 17 नवंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी। 15 नवंबर 2026 को दोनों घरेलू एवं व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहाँ से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात के वक्त बीच विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
          मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कापू धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के साथ ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश दी और संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने से नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई और कपड़े गीले होने पर कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए मनाता रहा, पत्नी के नहीं जाने पर गुस्से में आकर उसने हाथ मुक्का और बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और फिर पैर से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया।

        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *